'BJP-DMK की विचारधारा का मिलन संभव नहीं', जयराम रमेश बोले- सरकार को नहीं मिलेगा दो-तिहाई बहुमत

Monsoon Session: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा कि तमिलनाडु में टीवीके के साथ कांग्रेस के हाथ मिलाने से द्रमुक को कुछ नाराजगी जरूर है, लेकिन उन्हें विश्वास है कि वह समय आने पर विपक्ष के साथ ही खड़ी होगी।

Monsoon Session: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा कि सरकार लोकसभा में परिसीमन संबंधी संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए जरूरी दो तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सकेगी तथा बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों के बावजूद उन्हें नहीं लगता कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) और भाजपा की विचारधारा का कभी मिलन हो सकता है।

Jairam Ramesh

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (फाइल फोटो)

जयराम रमेश ने 20 जुलाई से आरंभ होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले 'पीटीआई-भाषा' के साथ बातचीत में यह भी कहा कि तमिलनाडु में टीवीके के साथ कांग्रेस के हाथ मिलाने से द्रमुक को कुछ नाराजगी जरूर है, लेकिन उन्हें विश्वास है कि वह समय आने पर विपक्ष के साथ ही खड़ी होगी।

End of Feed