तमिलनाडु में टॉयलेट साफ करते हैं यूपी-बिहार के हिंदी भाषी, DMK सांसद दयानिधि मारन के बिगड़े बोल

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 24, 2023, 11:17 AM IST

Dayanidhi Maran: यह पहली बार नहीं है कि डीएमके पार्टी के नेताओं ने हिंदी भाषी या सनातन के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है। इससे पहले संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान डीएमके सांसद डॉ.सेंथिल कुमार ने हिंदी भाषी राज्यों को गोमुत्र स्टेट्स बताया था।

Dayanidhi Maran: डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने विवादित बयान देकर यूपी-बिहार की सियासत में आग लगा दी है। उन्होंने यूपी-बिहार के हिंदी भाषियों को लेकर विवादित बयान दिया है। मारन ने कहा है कि उत्तर प्रदेश और बिहार से आने वाले हिंदी भाषी तमिलनाडु में या तो निर्माण कार्य करते हैं या फिर सड़क व शौचालय साफ करते हैं। दयानिधि मारन की विवादित टिप्पणी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। इसके बाद उत्तर से लेकर दक्षिण की राजनीति में भूचाल आना तय माना जा रहा है।

DMK MP Dayanidhi Maran

दयानिधि मारन के बिगड़े बोल

वायरल वीडियो में डीएमके सांसद दयानिधि मारन अंग्रेजी और हिंदी भाषी की तुलना करते नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं कि अंग्रेजी बोलने वाले लोग आईटी कंपनियों में चले जाते हैं। वहीं हिंदी भाषी छोटी-मोटी नौकरियां करते हैं। उन्हें तमिलनाडु में निर्माण कार्य करते, सड़क साफ करते और टॉयलेट साफ करते हुए देखा जा सकता है। मारन के बयान के बाद भाजपा ने यूपी-बिहार की विपक्षी पार्टियों की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं।

End of Feed