देशभर में दिवाली की धूम, पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं- सभी के जीवन में आएं खुशियां

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 12, 2023, 08:31 AM IST

PM Narendra Modi Diwali wishes: देश भर में और दुनिया के कई देशों में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

PM Narendra Modi Diwali wishes: देश भर में और दुनिया के कई देशों में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि सभी को दिवाली की शुभकामनाएं! यह विशेष त्योहार सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और अद्भुत स्वास्थ्य लाए। पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति समेत केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पुडुचेरी सहित कई राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों सहित कई गणमान्य हस्तियों ने लोगों को दिवाली बधाई दीं।

PM Narendra Modi Diwali wishes

पीएम मोदी ने देशवासियों की दीं दिवाली की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दीं दिवाली की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और उनसे गरीबों तथा जरूरतमंदों के साथ अपनी खुशियां साझा करके उनके जीवन में खुशी और समृद्धि लाने का आह्वान किया। मुर्मू ने कहा कि दीपावली हर्ष और खुशी का त्योहार है। यह अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। विभिन्न धर्मों और आस्थाओं के लोग इस त्योहार को मनाते हैं और प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश फैलाते हैं। यह त्योहार दयालुता, सकारात्मकता और समृद्धि का प्रतीक है। राष्ट्रपति ने कहा कि दीपावली का त्योहार हमारी अंतरात्मा को रोशन करता है और हमें मानवता के कल्याण के प्रति काम करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि एक दीप कई अन्य (दीपों) को रोशन कर सकता है। उसी तरह, हम गरीबों और जरूरतमंदों के साथ अपनी खुशियां साझा करके उनके जीवन में खुशी और समृद्धि ला सकते हैं। मुर्मू ने सभी से दिवाली को सुरक्षित रूप से मनाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने की अपील की। मुर्मू ने दिवाली की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

End of Feed