ब्रिटिश इकॉनॉमिस्ट मेघनाद देसाई का निधन, भारत-ब्रिटेन रिलेशन में निभाई स्ट्रांग भूमिका; कौन थे 'हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ के सदस्य?

Economist Meghnad Desai Death: भारतीय मूल के लेखक व अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त किया और भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका की सराहना की। ब्रिटेन के ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ के सदस्य देसाई ने 85 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।

दिल्ली : भारतीय मूल के प्रसिद्ध ब्रिटिश अर्थशास्त्री और ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ के सदस्य लॉर्ड मेघनाद देसाई का मंगलवार को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंदन में परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण गुरुग्राम के एक अस्पताल में मेघनाथ देसाई का निधन हो गया।सांसद और विचारक देसाई ने भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में जन्मे देसाई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भावुक संदेश लिखा।

Economist Meghnad Desai passes away

ब्रिटिश अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई का निधन (फोटो-@narendramodi)


पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “प्रतिष्ठित विचारक, लेखक और अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई जी के निधन से व्यथित हूं। मोदी ने कहा, “वह (मेघनाद देसाई) हमेशा भारत और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहे। उन्होंने भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत बनाने में भी भूमिका निभाई। हमारी चर्चाओं को हमेशा याद रखूंगा, जहां उन्होंने अपने बहुमूल्य विचार साझा किए थे। उनके परिवार और मित्रों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

End of Feed