'हमें सब पता है, मातोश्री आकर तमाशा करना...', 500 करोड़ के नोटिस पर भड़के संजय राउत, बोले- इसके पीछे नेपाल कनेक्शन

Disha Salian Case: सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान द्वारा आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस देने के प्रयास पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे मामले के पीछे 'नेपाल कनेक्शन वाला एक शराबी' है जो सतीश सालियान को नियंत्रित कर रहा है।

Disha Salian Case: दिशा सालियान की मौत के मामले में महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने दिशा के पिता सतीश सालियान (Satish Salian) द्वारा पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) को 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस देने के प्रयास को विशुद्ध रूप से पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है। राउत ने कहा कि दिशा सालियान की मौत बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण थी, लेकिन उनके पिता द्वारा उद्धव ठाकरे के निवास 'मातोश्री' पहुंचकर इस तरह का तमाशा खड़ा करना बेहद निराशाजनक है।

Satish Salian Aaditya Thackeray Sanjay Raut

आदित्य ठाकरे को मानहानि नोटिस पर भड़के संजय राउत

सतीश सालियान शनिवार को 'मातोश्री' (Matoshree Defamation Notice) पहुंचे थे और उन्होंने आरोप लगाया था कि आदित्य ठाकरे ने उनकी और उनकी मृत बेटी की मानहानि की है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने कहा कि शिवसेना (उबाठा) दिशा की मौत से दुखी है, लेकिन उनके पिता का यह आचरण दुख नहीं बल्कि राजनीति से प्रेरित लगता है। राउत ने इशारा किया कि सतीश सालियान खुद यह सब नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें पीछे से कोई और नियंत्रित कर रहा है।

End of Feed