दाऊद और हाफिज को भारत सौंपने के सवाल से भागे पाक जांच एजेंसी के डायरेक्टर, देखें-VIDEO

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 08:08 PM IST

Interpol General Assembly: मोहसिन भट नई दिल्ली में चल रही इंटरपोल जनरल एसेंबली के लिए भारत आने वाले दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव और पाकिस्तान की धरती से पनप रहे आतंक के बीच पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल भारत आया हुआ है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में सबसे वांटेड आतंकवादियों में से एक दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान के कराची में है। हाल ही में दाऊद इब्राहिम के स्थान की पुष्टि इकबाल कासकर ने की थी, जिसे 2021 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था।

KEY HIGHLIGHTS

  1. दाऊद और हाफिज को भारत सौंपने के सवाल से भागे पाकिस्तान के अधिकारी
  2. पीएम मोदी ने आतंकी पनाहगाहों को खत्म करने का विश्व समुदाय से किया आह्वान
  3. पाकिस्तान के कराची में है दाऊद इब्राहिम

Interpol General Assembly: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मंगलवार को राजधानी दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में आयोजित 90वीं इंटरपोल जनरल एसेंबली को संबोधित किया। इंटरपोल जनरल एसेंबली में 195 देशों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। वहीं पाकिस्तान की फेडरल इनवेस्टिगेशन एजेंसी के डायरेक्टर मोहसिन भट (Mohsin Butt) ने भी इस जनरल एसेंबली में शिरकत की। इस दौरान जब उनसे पाकिस्तान की ओर से अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) और लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद (Hafiz Saeed) को भारत को सौंपने पर सवाल किया तो उन्होंने इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया।

दाऊद और हाफिज को भारत सौंपने के सवाल से भागे पाकिस्तान के अधिकारी

पाकिस्तान के कराची में है दाऊद इब्राहिम

मोहसिन भट नई दिल्ली में चल रही इंटरपोल जनरल एसेंबली के लिए भारत आने वाले दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव और पाकिस्तान की धरती से पनप रहे आतंक के बीच पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल भारत आया हुआ है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में सबसे वांटेड आतंकवादियों में से एक दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान के कराची में है। हाल ही में दाऊद इब्राहिम के स्थान की पुष्टि इकबाल कासकर ने की थी, जिसे 2021 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था।

End of Feed