जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी का रातभर से धरना-प्रदर्शन जारी, लोगों से जुड़ने की अपील, मांग रहे धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

दिपके ने लोगों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की और NEET की पुनर्परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों से परीक्षा पूरी करने के बाद आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।

Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और उनके समर्थकों ने NEET परीक्षा के पेपर लीक विवाद को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए जंतर-मंतर पर रात भर धरना जारी रखा। दिपके ने लोगों से रविवार को भी प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया। प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। दीपके ने लोगों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की और NEET की पुनर्परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों से परीक्षा पूरी करने के बाद आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।

Dipke cockroch

अभिजीत दिपके CJP का विरोध प्रदर्शन

दिपके ने लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की

दीपके ने लोगों से रविवार को प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह करते हुए कहा, हम यहां डटे हुए हैं, लेकिन आपके समर्थन के बिना यह आंदोलन सफल नहीं होगा। दिल्ली पुलिस द्वारा शनिवार शाम 5 बजे सभा की अनुमति समाप्त होने और प्रदर्शनकारियों को स्थल खाली करने के लिए कहने के बावजूद प्रदर्शन जारी रहा। दीपके ने पुलिस से प्रदर्शन के लिए कोई दूसरा स्थल आवंटित करने का अनुरोध किया, लेकिन तब तक वे जंतर-मंतर पर अपना धरना जारी रखेंगे।

End of Feed