महाकाल लोक पर दिग्विजय सिंह ने खड़ा किया विवाद, बीजेपी का कांग्रेस पर पलटवार- न करें धर्म पर राजनीति

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 1, 2023, 08:54 AM IST

Digvijay Singh on Mahakal Lok: मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्री महाकाल लोक कॉरिडोर की छह प्रतिमाएं तेज आंधी मे गिरकर टूट गई थीं। इस पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कहा कि इस प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार हुआ है। निर्माण करने वाले ठेकेदार की गिरफ्तारी की जाए।

Digvijay Singh on Mahakal Lok: श्री महाकाल लोक कॉरिडोर की 6 मुर्तियां रविवार दोपहर को आई तेज आंधी की वजह से गिरकर टूट गई थीं। ये टूटी प्रतिमाएं वहां स्थापित किए गए सप्त ऋषियों में से 6 की हैं जो करीब 11 फुट ऊंची थीं। इसके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने उज्जैन शहर में 'श्री महाकाल लोक कॉरिडोर' प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। घटिया कार्य की हाईकोर्ट के जज से जांच कराने की मांग की। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने महाकाल लोक के निर्माण करने वाले ठेकेदार की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि ठेका मंजूर करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हवा के झोंके से सप्तश्रषि की सात में 6 मुर्तियां गिरी हैं। इसकी सारी जवाबदेही ठेकेदार के साथ साथ उन सारे अधिकारियों की है जिन्होंने ठेका मंजूर किया। उस ठेकेदार को भी गिरफ्तार किए जाने की अवश्यकता है।

Digvijay Singh on Mahakal Lok, Corruption in Shri Mahakal Lok Project

Mahakal Lok के निर्माण में दिग्विजय सिंह ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Mahakal Lok: धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है कांग्रेस

इस पर बीजेपी ने कांग्रेस पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। मध्य प्रदेश के नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसी तरह के भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया है। अगर कांग्रेस के पास कोई प्रमाण है तो हलफनामे के साथ सरकार को दे। सिर्फ मीडिया में बात करने से साफ है कि सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि महाकाल लोक में खंडित मूर्तियों को स्थापित नहीं किया जाएगा। वहां नई मूर्तियां लगेंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके निर्देश भी दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि धर्म कांग्रेस के लिए आस्था का नहीं, बल्कि चुनावी इवेंट है। जब चुनाव आते हैं, तो कांग्रेस धर्म के नाम पर राजनीति की गंदी कोशिश करती है।

End of Feed