Mafia Atique Ahmed Wife Shaista Parveen:माफिया अतीक अहमद ( Mafia Atique Ahmed) की हत्या के बाद उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) अतीज के जनाजे में शामिल होना चाहती थी और उसने जनाजे में शामिल होने के लिए प्लान भी बनाया था।
शाइस्ता अतीक को दफनाए जाने के दौरान कब्रिस्तान आई थी
कहा जा रहा है कि शाइस्ता अतीक अहमद को दफनाए जाने के दौरान कसारी मसारी कब्रिस्तान आई थी। असद के दोस्त ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है। बताते हैं कि 13 अप्रैल को बेटे असद अहमद और फिर 15 अप्रैल को पति अतीक अहमद एवं देवर अशरफ की मौत के बाद वह टूटने लगी थी। पति और देवर को देखने कसारी- मसारी कब्रिस्तान तक पहुंच गई थी।
उसने भेष बदल लिया था ताकि पुलिस की निगाह से बच सके
खास बात ये कि कहते हैं कि इस दौरान पुलिस की नजरों से बचने के लिए उसने भेष बदल लिया था ताकि पुलिस की निगाह से बच सके।
असद के दोस्त ने बताया है कि 15 अप्रैल को अतीक-अशरफ की हत्या के अगले दिन फरार चल रही शाइस्ता खुल्दाबाद स्थित उसके घर पहुंची थी। उसके साथ उमेश पाल हत्याकांड में शामिल इनामी साबिर भी था।
भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी पर इरादा बदल दिया
दोनों हुलिया व वेश बदलकर अतीक व अशरफ के जनाजे में शामिल होने के लिए कसारी -मसारी स्थित कब्रिस्तान भी जाने वाले थे। मगर भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी और जबर्दस्त चेकिंग की खबर मिलने पर दोनों ने इरादा बदल दिया और इसके बाद रात भर दोनों वहीं रुके और अगले दिन अल सुबह ही घर छोड़कर कहीं चले गए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
