Dhiraj Sahu : खत्म नहीं हो रहा धीरज साहू का 'कैशलोक', अब सामने आई नोटों की दीवार, Video

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2023, 11:39 AM IST

Dhiraj Sahu News : धीरज साहू के घर आज 9वें दिन भी रेड जारी रहेगी। तस्वीरों में आपने देखा कैसे साहू के कैश लोक में नोटों की दीवार लगी थी। इतने करोड़ नोट मिले हैं कि उन्हें बैग-चावल की बोरियों में भरकर ले जाने में आयकर विभाग के कर्मचारियों के पसीने छूट गए।

Dhiraj Sahu News : कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से कैश की बरामदगी लगातार हो रही है। इतना खजाना देखकर लोगों के होश उड़े हुए हैं। आयकर विभाग को शक हुआ कि साहू के रांची स्थित मकान में कैश जमीन के नीचे दबाकर रखा गया होगा। इस संदेह में मंगलवार रात तक मशीन की मदद से कोने-कोने को खंगाला गया जिसके ऊपर स्क्रीन पर चीजें नजर आ रही थीं। यह परिसर साहू का संयुक्त पारिवारिक मकान है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की एक टुकड़ी उस मकान की रखवाली कर रही है।

9वें दिन भी जारी रहेगी रेड

धीरज साहू के घर आज 9वें दिन भी रेड जारी रहेगी। तस्वीरों में आपने देखा कैसे साहू के कैश लोक में नोटों की दीवार लगी थी। इतने करोड़ नोट मिले हैं कि उन्हें बैग-चावल की बोरियों में भरकर ले जाने में आयकर विभाग के कर्मचारियों के पसीने छूट गए। ट्रॉली पर नोटों के बैग और बोरी भरकर ले जाया गया है। रेड में अब तक 355 करोड़ कैश मिले हैं।

End of Feed