'हैप्पी बर्थडे सर, प्लीज इस्तीफा दे दीजिए!'... कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दिपके ने धर्मेंद्र प्रधान से जन्मदिन पर मांगा 'Resignation'

Abhijeet Dipke Jantar Mantar: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अभिजीत दिपके जंतर-मंतर पर एक व्हाइटबोर्ड पर लिखते नजर आ रहे हैं- 'हैप्पी बर्थडे, प्रधान। प्लीज रिजाइन।'

Dharmendra Pradhan Birthday Protest: देश की सबसे बड़ी चिकित्सा प्रवेश परीक्षा 'नीट' (NEET) में हुए कथित पेपर लीक और परीक्षा धांधली को लेकर छात्रों और युवा कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन अब सातवें दिन में प्रवेश कर चुका है। शुक्रवार को इस आंदोलन में उस समय एक अनोखा मोड़ देखने को मिला, जब 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शिक्षा मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर बेहद तीखा और कूटनीतिक हमला बोला।

'हैप्पी बर्थडे सर, प्लीज इस्तीफा दे दीजिए!'... कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके ने धर्मेंद्र प्रधान से जन्मदिन पर मांगा 'Resignation'

'हैप्पी बर्थडे सर, प्लीज इस्तीफा दे दीजिए!'... कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके ने धर्मेंद्र प्रधान से जन्मदिन पर मांगा 'Resignation' (ANI)

'हैप्पी बर्थडे, प्लीज रिजाइन' का मिला गिफ्ट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अभिजीत दिपके जंतर-मंतर पर एक व्हाइटबोर्ड पर लिखते नजर आ रहे हैं- 'हैप्पी बर्थडे, प्रधान। प्लीज रिजाइन।' इस दौरान पीछे खड़े प्रदर्शनकारी छात्र व्यंग्यात्मक लहजे में शिक्षा मंत्री के लिए जन्मदिन का गाना गा रहे हैं। इसके बाद दिपके ने कैमरे के सामने कहा, 'धर्मेंद्र प्रधान जी, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। कृपया देश के युवाओं पर एक एहसान कीजिए और अपने पद से इस्तीफा दे दीजिए। एक बर्थडे गिफ्ट के तौर पर हम आपको इस्तीफे का पत्र भी भेज सकते हैं, आपको बस उस पर अपना अंगूठा लगाना होगा।'

End of Feed