सुनेत्रा पवार पर कांग्रेस की 'गूंगी गुड़िया' टिप्पणी से महाराष्ट्र में उबाल,फडणवीस ने कांग्रेस को दी नसीहत, NCP ने भी किया पलटवार

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर 'गूंगी गुड़िया' कहे जाने के बाद राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए राजनीति का स्तर नहीं गिराना चाहिए।

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर ’गूंगी गुड़िया’ कहे जाने पर मंगलवार को राज्य में राजनीतिक घमासान छिड़ गया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि क्या वह अब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लिए कभी इस्तेमाल किए गए इस विवादित शब्द का समर्थन कर रही है।

Fadnavis and Sunetra pawar

सीएम देवेंद्र फडणवीस, सुनेत्रा पवार और एकनाथ शिंदे

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए राजनीति का स्तर नहीं गिराना चाहिए। फडणवीस ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कुछ लोग केवल खबरों में बने रहने के लिए इस तरह की टिप्पणियां करते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का मानना है कि बदनाम होंगे तो भी नाम होगा,लेकिन यह महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति नहीं है।

End of Feed