'विशेषज्ञता नहीं, सिर्फ बुनियादी जानकारी जरूरी'; मराठी सीखने को लेकर ऑटो ड्राइवरों के विरोध के बीच CM फडणवीस का बड़ा बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 24, 2026, 09:58 PM IST

महाराष्ट्र परिवहन विभाग ने 20 अगस्त से राज्यभर में ऑटो और टैक्सी चालकों के मराठी भाषा के व्यावहारिक ज्ञान की जांच के लिए अभियान शुरू किया है। इसी अभियान को लेकर अब सीएम फडणवीस ने स्थिति साफ की है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा की अनिवार्यता को लेकर हालात साफ किए। उन्होंने सोमवार को मराठी भाषा की अनिवार्यता को लेकर कहा कि सरकार का मकसद हिंदी भाषी या अन्य भाषा बोलने वाले ड्राइवरों को मराठी का विशेषज्ञ बनाना नहीं है। उन्हें केवल कामकाज और यात्रियों से बुनियादी बातचीत के लिए जरूरी मराठी का ज्ञान होना चाहिए।

Devendra Fadnavis

मराठी भाषा को लेकर फडणवीस का बड़ा बयान।

मराठी भाषा सीखने के दबाव को लेकर प्रदर्शन शुरू

उनका ये बयान तब आया है जब मराठी सीखने के कथित दबाव और ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में मुंबई के कई इलाकों पर ऑटो रिक्शा चालक और मालिक विरोध प्रदर्शन करने पर उतर आए हैं। प्रदर्शन में शामिल हिंदी भाषी ऑटो रिक्शा ड्राइवरों ने दावा किया कि वे पिछले 40-50 वर्षों से मुंबई में रह रहे हैं और यहीं ऑटो रिक्शा चलाकर अपना परिवार चला रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें मराठी भाषा से कोई आपत्ति नहीं है और वे मराठी समझते हैं तथा कुछ हद तक बोल भी लेते हैं।

End of Feed