शिवाजी पार्क से उद्धव-राज पर बरसे फडणवीस, बोले- इस बार अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे दोनों भाई

फडणवीस ने कहा कि मुंबई महाराष्ट्र का अभिन्न अंग है और कोई भी इसे अलग करने की हिम्मत नहीं कर सकता। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने कहा था कि आगामी बीएमसी चुनाव मराठी लोगों के लिए आखिरी चुनाव होगा। इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए फडणवीस ने कहा, 'दांव पर आपका अपना अस्तित्व लगा है।'

Maharashtra Local body poll: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव की तारीख से पहले राजनीतिक दलों के बीच सियासी बयानबाजी काफी तेज हो गई है। मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए सभी एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को उद्धव ठाकरे एवं राज ठाकरे पर निशाना साधा। फडणवीस ने कहा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का चुनाव इन दोनों भाइयों के अस्तित्व की लड़ाई है, न कि मराठी मानुष की।

Devendra Fadnavis

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस। तस्वीर-PTI

महाराष्ट्र का अभिन्न अंग है मुंबई-फडणवीस

फडणवीस ने कहा कि मुंबई महाराष्ट्र का अभिन्न अंग है और कोई भी इसे अलग करने की हिम्मत नहीं कर सकता। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने कहा था कि आगामी बीएमसी चुनाव मराठी लोगों के लिए आखिरी चुनाव होगा। इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए फडणवीस ने कहा, 'दांव पर आपका अपना अस्तित्व लगा है।' मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में महायुति की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'यह मुंबई और मराठी लोगों के लिए आखिरी चुनाव नहीं है; आपका अपना अस्तित्व दांव पर है।'

End of Feed