पाकिस्तान सीमा पर देसी एंटी ड्रोन सिस्टम होंगे तैनात, दुश्मन की हर चाल होगी नाकाम

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jan 4, 2024, 12:34 PM IST

Desi Anti-Drone System: सरकार छह महीने में देश की पश्चिमी सीमा पर एक पूरी तरह स्वदेशी एंटी-ड्रोन प्रणाली स्थापित करने की तैयारी में है। जानिए क्यों पड़ी इसकी जरूरत।

Desi Anti-Drone System: पंजाब में हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी सरकार के लिए चिंता का बड़ा सबब बन गया है। तस्करी में सीधे तौर पर पाकिस्तान के लोग शामिल हैं और इसके लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन ड्रोन को रोकने के लिए सरकार ने नई योजना बनाई है। सरकार छह महीने में देश की पश्चिमी सीमा पर एक पूरी तरह स्वदेशी एंटी-ड्रोन प्रणाली स्थापित करने की तैयारी में है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि ड्रोन रोधी तकनीक का परीक्षण चल रहा है, जिसमें तीन विकल्पों का परीक्षण किया जा रहा है। पूरी पश्चिमी सीमा पर लगाई जाने वाली ड्रोन-विरोधी प्रणाली या तो तीन प्रणालियों में से एक होगी या दो या अधिक तकनीक का संयोजन होगी।

Drone pak border

पाकिस्तान से भेजा गया ड्रोन

भारत-म्यांमार सीमा पर एफएमआर होगा बंद

अधिकारी ने कहा कि अवैध प्रवासियों की आमद को रोकने के लिए भारत-म्यांमार सीमा पर मुक्त आवाजाही व्यवस्था (FMR) जल्द ही बंद कर दी जाएगी। एफएमआर भारत-म्यांमार सीमा के दोनों ओर रहने वाली जनजातियों को पड़ोसी देश के अंदर 16 किमी तक वीजा-मुक्त यात्रा की अनुमति देता है। हालांकि, मणिपुर में जातीय हिंसा के लिए एक हद तक अवैध आव्रजन और नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी को बढ़ावा देने वाले एफएमआर को जिम्मेदार ठहराया गया है। सरकार इस व्यवस्था को बंद करने और म्यांमार के नागरिकों के प्रवेश के लिए वीजा को अनिवार्य बनाने की योजना बना रही है।

End of Feed