'गजवा-ए-हिंद' को फतवे में दी मान्यता, घिरा दारुल उलूम देवबंद, NCPCR का एक्शन FIR के आदेश

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2024, 06:29 PM IST

darul uloom deoband fatwa: गजवा-ए-हिंद के महिमामंडन को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने गंभीरता से लिया है, सहारनपुर डीएम को संबोधित पत्र में कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. दारुल उलूम देवबंद की वेबसाइट से गजवा-ए-हिन्द को मान्यता देने वाला फतवा जारी
  2. राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने इस फतवे को देश विरोधी बताया
  3. जिला प्रशासन से दारुल उलूम की बेवसाइट की जांच करने को भी कहा गया है

darul uloom deoband fatwa: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित इस्लामिक संस्था दारुल उलूम देवबंद (NCPCR) गजवा-ए-हिन्द (भारत पर आक्रमण) को मान्यता देने वाले फतवे फिर घिर गया है, इस्लामिक संस्था ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से ये फतवा दिया है, जिसमें गजवा-ए-हिन्द को महिमामंडित करते हुए इस्लामिक दृष्टिकोण से वैध ठहराया है।

darul uloom deoband

दारुल उलूम देवबंद

इस मामले को राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग (NCPCR) ने इस फतवे को देश विरोधी बताया और जिला सहारनपुर के डीएम और एसएसपी से FIR दर्ज कराने को कहा है।

End of Feed