देश

कौन हैं वो इमाम, रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में जाने पर जिनके खिलाफ जारी हुआ फतवा, खुद बयां किया दर्द

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2024, 08:16 AM IST

Fatwa News: अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए इमाम के खिलाफ फतवा जारी हुआ है। इआल इंडिया इमाम आर्गेनाइजेशन के मुख्य इमाम उमर अहमद इलियासी ने बताया कि उन्हें लोगों के एक वर्ग द्वारा दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है और 'फोन पर धमकियां' भी मिल रही हैं।

Image

इमाम उमर अहमद इलियासी ने फतवे पर क्या कहा?

Photo : ANI

Ram Mandir Controversy: आल इंडिया इमाम आर्गेनाइजेशन के मुख्य इमाम उमर अहमद इलियासी ने सोमवार को कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में राममंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए उनके खिलाफ एक 'फतवा' जारी किया गया।

फोन पर इमाम को मिल रही हैं धमकियां

इमाम उमर अहमद इलियासी ने यह भी कहा कि घटना के दिन से, उन्हें लोगों के एक वर्ग द्वारा दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है और 'फोन पर धमकियां' भी मिल रही हैं। यह समारोह 22 जनवरी को आयोजित हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाग लिया था। इस समारोह में विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों से 7,000 से अधिक आमंत्रित अतिथि शामिल हुए थे।

फतवे में माफी मांगने और इस्तीफे का फरमान

इलियासी ने कहा कि फतवा उन्हें 'सोशल मीडिया पर' एक व्यक्ति द्वारा जारी किया गया और उसमें उनके मोबाइल फोन नंबर का उल्लेख किया गया था और उसे सभी इमामों और मस्जिद प्राधिकारियों को भेजा गया था और उनसे 'मेरा बहिष्कार' करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि फतवे में 'मुझसे माफी मांगने' और 'अपने पद से इस्तीफा देने' के लिए भी कहा गया है।

अयोध्या के राम मंदिर जाने पर क्या बोले इमाम?

उन्होंने कहा, 'उन्होंने किस बात से प्रेरित होकर फतवा जारी किया, यह तो वे ही जानते हैं... राम जन्मभूमि (मंदिर) ट्रस्ट ने मुझे एक निमंत्रण भेजा था, जिसे मैंने स्वीकार कर लिया।' इमाम ने कहा, 'इसके बाद दो दिनों तक मैं सोचता रहा कि मुझे क्या निर्णय लेना चाहिए, क्योंकि यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा निर्णय था। लेकिन फिर मैंने सांप्रदायिक सौहार्द के लिए, देश के लिए और राष्ट्रहित में सोचा तथा यह निर्णय लिया और अयोध्या गया।'

इमाम ने कहा कि अयोध्यावासियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा, 'मेरा उद्देश्य 'पैगाम-ए-मोहब्बत' देना था, जो मैंने वहां पहुंचाया।' इमाम ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है, इसलिए माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता।

(भाषा)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article