MCD Election: निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को नकार देंगे दिल्लीवाले, बोले शेखावत

  • Authored by: अमित कौशिक
  • Updated Nov 21, 2022, 02:35 PM IST

MCD Election Campaign: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत समेत कई नेताओं ने किया विजय संकल्प रोड शो

नई दिल्ली: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत ने विजय संकल्प रोड शो के दौरान दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर जोरदार हमला बोला। शेखावत ने कहा कि दिल्लीवाले यमुना की सफाई हो या फिर प्रदूषण हो, सभी से त्रस्त हैं। वे आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी को नकार देंगे।रविवार रात नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा की ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में विजय संकल्प रोड शो किया।

mcd election

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत

गुजरात में चुनाव प्रचार से लौटे केंद्रीय मंत्री शेखावत ने महरौली विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान कहा कि देश का जलशक्ति मंत्री होने के नाते जब दिल्ली मैं यमुना की स्थिति देखता हूं तो मेरा दिल बहुत दुखता है। यमुना जब हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करती है तो निर्मल होती है, लेकिन केजरीवाल सरकार द्वारा नालों को सीधा नदी में गिरने पर रोकथाम नहीं लगाने के कारण यमुना प्रदूषित के साथ-साथ जहरीली हो गई है। शेखावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने यमुना सफाई के लिए केजरीवाल सरकार को फंड दिया, लेकिन फिर भी सफाई का काम नहीं हुआ है।

End of Feed