Delhi Weather: बारिश से बढ़ी सर्दी, तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे; सोमवार को भी हो सकती है वर्षा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 29, 2023, 11:07 PM IST

Delhi Weather: मौसम विभाग ने सोमवार को सुबह के दौरान हल्की बारिश और गरज के साथ आसमान में बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। इसमें कहा गया है कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 10 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यूपी में भी सोमवार को बारिश हो सकती है।

Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर में रविवार सुबह से ही रूक-रूक कर बारिश हो रही है। बारिश तो धीमी ही है, लेकिन इसने तापमान पर बड़ा असर डाला है। दिल्ली में ठंड एक बार फिर से बढ़ गई है और तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे चला गया है।

delhi rain

दिल्ली में बारिश ने बढ़ाई सर्दी

मौसम विभाग ने क्या कहा

दिल्ली में रविवार को हुई हल्की बारिश के कारण सर्दी और बढ़ गई और अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए औसत से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इसकी जानकारी दी। इस बीच, राजधानी का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

End of Feed