'समाज और सरकार दोनों महिलाओं को सुरक्षा दिलाने में विफल', दिल्ली में नाबालिग से दरिंदगी के बाद हत्या पर बोलीं प्रियंका गांधी

दिल्ली के स्वरूप नगर में 17 वर्षीय नाबालिग की कथित गैंगरेप के बाद हत्या के मामले पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन नाबालिग हैं। जांच के दौरान 50 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले गए।

दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित गैंगरेप और हत्या का मामले पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा,"दिल्ली में एक 17 वर्षीय लड़की के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं और उसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। कुछ ही दिन पहले एक और नाबालिग लड़की का बलात्कार हुआ था। देश में कोई भी महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। महिलाओं के विकास के नाम पर सिर्फ खोखले वादे किए जाते हैं।

priyanka gandhi

दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित गैंगरेप मामले पर प्रियंका गांधी ने टिप्पणी की। ANI

उन्होंने आगे लिखा,"सैकड़ों महिलाएं अत्याचार और हिंसा का शिकार होती हैं, लेकिन उन्हें अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की कोई उम्मीद नहीं रहती, एफआईआर तक दर्ज नहीं की जाती। समाज और सरकार दोनों ही महिलाओं को सुरक्षा, स्वतंत्रता और समानता के अधिकार दिलाने में पूरी तरह विफल रहे हैं।"

End of Feed