Delhi Services Bill: दिल्ली सेवा बिल राज्यसभा से भी पास, कवि कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर यूं ली चुटकी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 7, 2023, 11:22 PM IST

Delhi Services Bill: दिल्ली सेवा बिल राज्यसभा में भी पास हो गया है उसके समर्थन में 131 तो विरोध में 102 वोट पड़े, इसके बाद दिल्ली सीएम केजरीवाल भड़क गए वहीं कवि कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर तंज कसा है।

संसद ने सोमवार को विवादास्पद ‘दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक 2023’ को मतविभाजन के बाद मंजूरी दे दी। यह विधेयक दिल्ली में समूह-ए के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापना के लिए एक प्राधिकार के गठन के लिहाज से लागू अध्यादेश का स्थान लेगा।

KUMAR VISHWAS

कवि कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर तंज कसा

राज्यसभा में विधेयक के पक्ष में 131 जबकि इसके खिलाफ 102 मत पड़े। लोकसभा इसे पहले ही पारित कर चुकी है।

End of Feed