Delhi Red Fort Blast: 'मुझे यकीन नहीं हो रहा, मेरी बेटी...'; डॉ शाहीन के पिता ने क्या दी सफाई? फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से है कनेक्शन

Shaheen Shahid Arrest: आतंकी गतिविधि से जुड़े आरोपों को लेकर गिरफ्तार डॉ. शाहीन शाहिद और उनके भाई परवेज सईद अंसारी के पिता सैयद अहमद अंसारी ने कहा, "मेरे तीन बच्चे हैं, शाहीन मेरी दूसरी है और मेरा तीसरा बेटा परवेज सईद अंसारी है। शाहीन ने इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की पढ़ाई पूरी की है। दोनों डिग्रियां मान्यता प्राप्त मेडिकल संस्थानों से हैं। जो भी आरोप शाहीन पर लगाया जा रहा है उस पर मुझे यकीन नहीं है।

Shaheen Shahid Arrest: आतंकियों के खिलाफ देशभर में बड़ी कार्रवाई हो रही है। 30 अक्टूबर को अल-फलाह यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद से एमबीबीएस छात्र डॉ. मुजम्मिल अहमद को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। उसके किराए के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक, एके-47 राइफल और कई मैगजीन बरामद हुई थीं। पूछताछ में मुजम्मिल ने अपनी गर्लफ्रेंड डॉ. शाहीन शाहिद का नाम बताया, जिसे बाद में गिरफ्तार किया गया। शाहीन की कार की डिक्की से हथियार मिले थे।

terror module

फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल के आरोप में गिरफ्तार डॉ शाहीन शाहिद के पिता ने दी प्रतिक्रिया।(फोटो सोर्स: PTI)

शाहीन शाहिद के पिता ने क्या-क्या बताया?

डॉ. शाहीन शाहिद और उनके भाई परवेज सईद अंसारी के पिता सैयद अहमद अंसारी ने कहा, "मेरे तीन बच्चे हैं, शाहीन मेरी दूसरी है और मेरा तीसरा बेटा परवेज सईद अंसारी है। शाहीन ने इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की पढ़ाई पूरी की है। दोनों डिग्रियां मान्यता प्राप्त मेडिकल संस्थानों से हैं। जो भी आरोप शाहीन पर लगाया जा रहा है उस पर मुझे यकीन नहीं है।

End of Feed