जहरीली हवा में जी रही दिल्ली, लेकिन ताले में बंद धूल फांक रहा 23 करोड़ कीमत वाला स्मॉग टावर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 3, 2023, 03:42 PM IST

दो साल पहले करोड़ों में खरीदा गया ऐसे समय में गायब हो गया है जब राजधानी और इसके पड़ोसी इलाके गंभीर वायु प्रदूषण से जूझ रहे हैं।

Delhi Smog Tower: एक तरफ जहां दिल्लीवासी जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं, वहीं दो साल पहले प्रदूषण रोकने के नाम पर खरीदा गया स्मॉग टावर धूल फांक रहा है। दिल्ली के कनॉट प्लेस में 23 करोड़ रुपये वाला स्मॉग टॉवर पूरी तरह बंद पड़ा है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अगस्त 2021 में बहुत धूमधाम के बीच किया था। लेकिन यह ऐसे समय में गायब हो गया है जब राजधानी और इसके पड़ोसी इलाके गंभीर वायु प्रदूषण से जूझ रहे हैं।

Smog tower

दिल्ली में बंद पड़ा है स्मॉग टावर

23 करोड़ का स्मॉग टावर हुआ बंद

स्मॉग टावर को बंद करने का कारण दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) का एक सुझाव हो सकता है, जिसने अक्टूबर में दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्रालय को इसकी कमियों के संबंध में लिखा था। इसमें कहा गया था कि दो साल के मूल्यांकन में यह निष्कर्ष निकला है कि प्रदूषण में कमी आई है। टावर से 100 मीटर की दूरी पर पार्टिकुलेट मैटर सिर्फ 12-13% के आसपास था। डीपीसीसी ने आगे कहा कि इसे पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन नवाचार केंद्र के रूप में इस्तेमाल करने के लिए उन्नत किया जाना चाहिए।

End of Feed