होली और जुमा साथ-साथ; दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे पर होगी नजर; 25,000 से अधिक कर्मी तैनात

Delhi Security: दिल्ली पुलिस ने होली और रमजान के जुमे की नमाज से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ 25,000 से अधिक पुलिस कर्मी शहर में कड़ी निगरानी रखेंगे। पुलिस ने 300 से अधिक संवेदनशील स्थानों की पहचान की है तथा ड्रोन तथा सीसीटीवी कैमरे की मदद से हर स्थिति पर नजर रख रही है।

Delhi Security: दिल्ली पुलिस ने होली और रमजान के जुमे की नमाज से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ 25,000 से अधिक पुलिस कर्मी शहर में कड़ी निगरानी रखेंगे। चौदह मार्च को होली का त्योहार है और इसी दिन रमजान महीने के जुमे (शुक्रवार) की नमाज भी होगी।

Delhi Police Security

दिल्ली पुलिस

CCTV कैमरे से होगी निगरानी

पुलिस ने 300 से अधिक संवेदनशील स्थानों की पहचान की है तथा ड्रोन तथा सीसीटीवी कैमरे की मदद से हर स्थिति पर नजर रख रही है। पुलिस के अनुसार, शहर के हर जिले में नियमित रूप से अमन समितियों के साथ बैठकें की जा रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी के सभी 15 पुलिस जिलों को खास तौर पर रिहायशी इलाकों और होली के लिए प्रसिद्ध जगहों पर गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

End of Feed