JNU के बर्खास्त प्रोफेसर बिमोल अकोइजम को दिल्ली पुलिस का नोटिस, जांच में शामिल होने का निर्देश

JNU Sexual Harassment Controversy: जेएनयू के बर्खास्त प्रोफेसर आंगोमचा बिमोल अकोइजाम को दिल्ली पुलिस ने छात्राओं के यौन उत्पीड़न मामले को लेकर जांच में शामिल होने का नोटिस दिया।

JNU Sexual Harassment Controversy: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के बर्खास्त प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद आंगोमचा बिमोल अकोइजाम को दिल्ली पुलिस ने छात्राओं के यौन उत्पीड़न मामले को लेकर जांच में शामिल होने का नोटिस दिया।

Former JNU Professor Bimol Akoijam.

JNU के पूर्व प्रोफेसर बिमोल आकोइजाम

दिल्ली पुलिस के वसंत कुंज नॉर्थ थाने की ओर से बिमोल अकोइजाम को नोटिस जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बर्खास्त प्रोफेसर के आवास के बाहर नोटिस चस्पा किया और उन्हें जांच में शामिल होने का निर्देश दिया। नोटिस भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 35(3) के तहत जारी किया गया है।

End of Feed