Delhi: दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, घर के अंदर मिली पुलिस कांस्टेबल की पत्नी व बच्चों की लाश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 8, 2023, 10:16 PM IST

Delhi Crime News: अधिकारियों ने बताया कि अभी तक की जांच के हिसाब से वर्षा ने पहले दोनों बच्चो की कलाई काटी फिर खुद की कलाई काटकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, अधिकारी अन्य बिंदुओं से भी मामले की जांच कर रहे हैं।

Delhi Crime News: दिल्ली के मुनीरिका गांव से बड़ी और दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां घर से एक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में तैनात कांस्टेबल की पत्नी और 2 बच्चों के शव मिले हैं। पुलिस ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी रविवार सुबह 10:30 बजे मिली, जिसके बाद मौके पर जानकार जांच की गई।

Death

दिल्ली में घर के अंदर मिली महिला और बच्चों की लाश

अधिकारियों ने बताया कि जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पांचवी मंजिल पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, कांस्टेबल की पत्नी और उनके दोनों बच्चों की लाश पड़ी थी। उनकी पचान 27 साल की वर्षा शर्मा और उनके 4 साल और ढाई साल के 2 बच्चों के रूप में की गई है।

End of Feed