Lashkar terrorist Arrested in Delhi: दिल्ली रेलवे स्टेशन से लश्कर का खूंखार आतंकी रियाज अहमद गिरफ्तार, कुपवाड़ा टेटर मॉड्यूल का था एक्टिव मेंबर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2024, 03:06 PM IST

Lashkar terrorist Arrested in Delhi, News Today in Hindi: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के गिरफ्तार आतंकी की पहचान रियाज अहमद के रूप में हुई है। वह जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में लश्कर मॉड्यूल का एक्टिव सदस्य था।

Lashkar terrorist Arrested in Delhi: दिल्ली पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक सक्रिय आतंकी को गिरफ्तार (Lashkar terrorist Riyaz Arrested from Delhi Railway Station ) किया है। पुलिस ने मुताबिक, गिरफ्तार आतंकी की पहचान रियाज अहमद(Lashkar terrorist Riyaz) के रूप में हुई है। वह जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में लश्कर मॉड्यूल का एक्टिव सदस्य था। अधिकारियों का कहना है कि आतंकी रियाज अहमद( Terrorist Riyaz) ने एलओसी के पार से हथियार और गोला-बारूद प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Lashkar-e-Taiba terrorist Arrested

दिल्ली से लश्कर का आतंकी गिरफ्तार

पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी रियाज़ अहमद को कानून की उचित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए जम्मू-कश्मीर के संबंधित पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

End of Feed