CM को 'खत्म' करना चाहते हैं PM- आरोप लगा बोली AAP, 'पुलिस कर रही केजरीवाल की जासूसी, यह कौन सी ड्यूटी?'

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 4, 2023, 09:16 PM IST

आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने पत्रकारों के सामने कहा, ‘‘एक वरिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री को जानकारी देगा और पूछेगा ‘आप क्या चाहते हैं?’ प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री से ज्यादा सुरक्षा की आवश्यकता है। इसलिए, क्या पुलिस प्रधानमंत्री आवास के बाहर भी जासूसी कर रही है? अगर वहां भी ऐसा हो रहा है तो हम इसे स्वीकार कर सकते हैं। प्रधानमंत्री आवास वाले क्षेत्र में कोई पुलिसकर्मी नहीं घूम सकता है।’’

आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। दावा किया है कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप को सियासी तौर पर खत्म करना चाहते हैं, जबकि पुलिस फिलहाल सीएम की जासूसी कर रही है। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के अफसर सादे कपड़ों में पूरे दिन सीएम आवास के आसपास चक्कर काटते रहते हैं। आखिरकार यह कौन सी ड्यूटी है? ये बातें गुरुवार (चार मई, 2023) को आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही गईं। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और संजय सिंह ने इस बाबत दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को लिखा भी है। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में टिप्पणी से इन्कार कर दिया।

arvind kejriwal narendra modi

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल)

भारद्वाज के मुताबिक, ‘‘पिछले दो दिनों में हमारे सांसदों ने इस बेहद गंभीर मुद्दे पर पत्र लिखा है।’’ उसके बाद उन्होंने सांसदों की ओर से लिखे गए एक जैसे लेटर्स का कुछ हिस्सा पढ़ा। बताया, ‘‘मैं आपका ध्यान एक गंभीर मुद्दे की ओर आकर्षित करना चाहूंगा। दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल को तीन बार मुख्यमंत्री बनाया है। सुरक्षा में चूक हुई है और उनपर हमले हुए हैं। पुलिस का काम नागरिकों की रक्षा करना है। लेकिन यह दुख की बात है कि वे लोग मुख्यमंत्री को भी सुरक्षित करने में सफल नहीं हैं। कुछ ही दिन पहले उनके आवास के पास ड्रोन दिखा था, लेकिन इस सिलसिले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।’’

End of Feed