2047 तक भारत को 'विकसित राष्ट्र' बनाने की समय-सीमा है- दिवाली मिलन समारोह में बोले पीएम मोदी

BJP Central Office New Delhi Diwali Milan: नई दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की। पीएम मोदी ने मीडियाकर्मियों की व्यस्तता और त्योहारों पर उनके समर्पण की सराहना की।

PM Narendra Modi BJP Diwali Milan 2026: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केंद्रीय कार्यालय में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। इस विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया जगत और पत्रकारों के काम करने के तौर-तरीकों की सराहना की। पीएम मोदी ने देशवासियों, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को दीपावली और आगामी छठ महापर्व की आत्मीय शुभकामनाएं दीं।

PM Modi at BJP Diwali Milan: 'ब्रेकिंग न्यूज की भागदौड़ के बीच आप नॉन-ब्रेकिंग न्यूज में आए...', पीएम मोदी ने मीडियाकर्मियों का जताया आभार

PM Modi at BJP Diwali Milan: 'ब्रेकिंग न्यूज की भागदौड़ के बीच आप नॉन-ब्रेकिंग न्यूज में आए...', पीएम मोदी ने मीडियाकर्मियों का जताया आभार

'त्योहारों के बीच भी चैन नहीं, ब्रेकिंग न्यूज के लिए रहती है भागदौड़'

पत्रकारों के काम की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में मजाकिया और आत्मीय अंदाज में कहा, 'त्योहारों का समय ऐसा होता है जब हर कोई अपने घर, परिवार और अपनों के साथ समय बिताना चाहता है। लेकिन आपका काम ऐसा है कि हमेशा 'ब्रेकिंग न्यूज' के लिए भागदौड़ लगी रहती है। ऐसी भारी व्यस्तता के बीच आप सभी इस 'नॉन-ब्रेकिंग न्यूज' वाले कार्यक्रम में आए, इसके लिए मैं आप सबका बहुत आभारी हूं।'

End of Feed