दिल्ली इमारत हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने जताया शोक; मुआवजे का ऐलान

Mustafabad House Collapse: उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर क्षेत्र में शनिवार तड़के एक इमारत गिरने से हुई जनहानि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह भी घोषणा की है कि हर मृतक के परिजन को दो लाख रुपए की मदद दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपए की राशि दी जाएगी।

Mustafabad House Collapse: उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर क्षेत्र में शनिवार तड़के एक इमारत गिरने से हुई जनहानि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ''दिल्ली के मुस्तफाबाद में एक इमारत गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बच्चों और महिलाओं समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।''

mustafabad building collapse

मुस्तफाबाद इमारत हादसा

PM मोदी ने जताया शोक

वहीं, प्रधानमंत्री ने कहा कि वे इस दुखद घटना से अत्यंत व्यथित हैं और उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "दयालपुर इलाके में इमारत गिरने से जानमाल के नुकसान से दुखी हूं। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों की मदद कर रहा है।"

End of Feed