दिल्ली कोचिंग सेंटर मामला: 40 घंटे बाद भी नहीं मिली रिपोर्ट, अब 10 बजे तक का टाइम...आतिशी ने मुख्य सचिव को दिया अल्टीमेटम

Delhi Coaching Centre News: दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, मैंने शनिवार (27 जुलाई) को रात 11:20 बजे राजेंद्र नगर इलाके में तीन आईएएस अभ्यर्थियों की मौत की मजिस्ट्रेट जांच शुरू करने के निर्देश दिए थे। मजिस्ट्रेट समिति को 24 घंटे में रिपोर्ट प्रस्तुत करनी थी। मुझे घटना के बारे में मुख्य सचिव से अभी तक कोई आधिकारिक रिपोर्ट या जानकारी नहीं मिली है।

Delhi Coaching Centre News: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग हादसे के करीब 40 घंटे बीत जाने के बाद भी मुख्य सचिव ने सरकार में मंत्री आतिशी को जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी है। इसके बाद आतिशी ने मुख्य सचिव को आज रात 10 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है। बता दें, हादसे के तुरंत बाद आतिशी ने मुख्य सचिव को 24 घंटे के अंदर जांच करके रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था। आतिशी ने दावा किया है कि उन्हें कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है।

Delhi minister Atishi

इसके बाद दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने सोमवार को मुख्य सचिव नरेश कुमार को एक पत्र लिखकर राजेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर में हुई घटना के संबंध में मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट सौंपने में देरी की ओर ध्यान दिलाया और उन्हें रात 10 बजे तक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, मैंने शनिवार (27 जुलाई) को रात 11:20 बजे राजेंद्र नगर इलाके में तीन आईएएस अभ्यर्थियों की मौत की मजिस्ट्रेट जांच शुरू करने के निर्देश दिए थे। मजिस्ट्रेट समिति को 24 घंटे में रिपोर्ट प्रस्तुत करनी थी। हालांकि, मुझे यह जानकर आश्चर्य हुआ कि लगभग 40 घंटे बीत जाने के बावजूद, मुझे घटना के बारे में मुख्य सचिव से अभी तक कोई आधिकारिक रिपोर्ट या जानकारी नहीं मिली है।

End of Feed