Reactions on Kejriwal Arrest:आबकारी मामले में दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, केंद्र सरकार पर भड़के AAP नेता, जानें किसने क्या कहा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 22, 2024, 12:11 AM IST

Reactions on Kejriwal arrest: आबकारी नीति से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ईडी की टीम ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है जिसपर AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया है।

Reactions on Kejriwal arrest: ईडी की टीम गुरुवार की शाम को दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची और दिल्ली के सीएम केजरीवाल को ED ने दो घंटे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है इससे पहले ED टीम सर्च वारंट लेकर पहुंची थी टीम ने यहां सीएम केजरीवाल से पूछताछ की और उसके बाद उन्हें लेकर हेडक्वार्टर गई, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया है।

Reactions on Kejriwal Arrest

केजरीवाल गिरफ्तार, केंद्र सरकार पर भड़के AAP नेता

इससे पहले गुरुवार को ही दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था। इस बीच केजरीवाल के घर के बाहर धारा 144 लगा दी गई थी, वहीं केजरीवाल के घर के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर बैठे हैं और ED के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

End of Feed