जब भरी सभा में LG वीके सक्सेना ने दिखा दिया CM केजरीवाल को आइना! जानें पूरी कहानी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 9, 2023, 04:47 PM IST

दिल्ली में सत्ता को लेकर केजरीवाल सरकार और एलजी के बीच काफी पहले से तनातनी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र अध्यादेश ले आया जिसे रोकने के लिए केजरीवाल लगातार विपक्ष के नेताओं से समर्थन मांग रहे हैं। इसी बीच गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के ईस्ट कैंपस के उद्घाटन विवाद पर दोनों भिड़ गए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एलजी वीके सक्सेना ने भरी सभा में आईना दिखा दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला दिल्ली की GGSIPU के कैंपस उद्घाटन से जुड़ा हुआ है। इस उद्घाटन समारोह के दौरान अरविंद केजरीवाल को भारी विरोध का भी सामना करना पड़ा और जमकर मोदी-मोदी के नारे लगे। हाल ये हुआ है कि केजरीवाल को अपना भाषण पूरा करने के लिए हाथ तक जोड़ना पड़ गया।

End of Feed