CJP के मार्च को लेकर, पूर्व हिंदू महासभा नेता की HC में याचिका- 'छात्र आंदोलन नहीं, सोची-समझी साजिश था प्रदर्शन'

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च के दौरान हुई हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में विदेशी फंडिंग, सुनियोजित साजिश के आरोप लगाते हुए मामले की जांच NIA या विशेष एजेंसी से कराने की मांग की गई है।

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले बीते 20 जुलाई को निकाले गए 'संसद चलो' मार्च के दौरान हुए भारी बवाल और हिंसा का मामला अब अदालत के दरवाजे तक पहुंच गया है। दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर कर पूरे घटनाक्रम की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) या किसी अन्य स्वतंत्र विशेष जांच एजेंसी से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज सभी FIR को तत्काल NIA को सौंपने की भी गुहार लगाई गई है। यह याचिका पूर्व अखिल भारत हिंदू महासभा के उपाध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल की ओर से दायर की गई है। इसमें केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय, NIA, CBI, दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार को पक्षकार बनाया गया है।

cjp protest pil delhi hc

दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची 20 जुलाई की हिंसा

"सुनियोजित साजिश थी 20 जुलाई की घटना"

याचिका में आरोप लगाया गया है कि 20 जुलाई का 'संसद चलो' मार्च केवल छात्रों का विरोध प्रदर्शन नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक सुनियोजित साजिश हो सकती है। इसमें दावा किया गया है कि प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया, एंबुलेंस का रास्ता रोका गया, पत्रकारों पर हमले हुए और संसद की ओर बढ़ने की कोशिश की गई, जिससे कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

End of Feed