Delhi Excise Scam में तीसरी गिरफ्तारी: अभिषेक बोइनपल्ली को CBI ने धरा, आरोप- जांच में न कर रहे थे मदद

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 01:25 PM IST

Delhi Excise Scam Case: कहा जा रहा है कि बोइनपल्ली की दिल्ली की नई शराब नीति में अहम भूमिका रही है। उन्हें कोर्ट में भी पेश किया जाएगा, जिसके बाद सीबीआई रिमांड की मांग कर सकती है।

Delhi Excise Scam Case: दिल्ली के शराब घोटाला मामले में तीसरी बड़ी गिरफ्तारी हुई है। सोमवार (10 अक्टूबर, 2022) को देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अभिषेक बोइनपल्ली को अरेस्ट कर लिया।

arrest

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि बोइनपल्ली जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी की गई। यह भी कहा जा रहा है कि वह साउथ की लॉबी के लिए काम करते थे। सीबीआई की मानें तो बोइनपल्ली की दिल्ली की नई शराब नीति में अहम भूमिका रही है। उन्हें कोर्ट में भी पेश किया जाएगा, जिसके बाद सीबीआई रिमांड की मांग कर सकती है।

End of Feed