Delhi excise policy: केसीआर की बेटी के कविता का नाम आया सामने, तेलंगाना में जंग होगी तेज

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Dec 1, 2022, 10:01 AM IST

Delhi excise policy:दिल्ली की नई आबकारी नीति में तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता का नाम भी सामने आया है। ईडी ने अपनी जांच में साउथ ग्रुप का जिक्र किया है।

दिल्ली सरकार द्वारा बनाई गई नई आबकारी नीति(Delhi excise policy) वैसे तो अब अमल में नहीं है। लेकिन चर्चा में इस वजह से क्योंकि सीबीआई(CBI) ने इसकी जांच की और चार्जशीट फाइल की। सीबीआई की चार्जशीट में आरोपी बनाए गए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया(Manish Sisodia) का नाम नहीं है। लेकिन सीबीआई का कहना है कि अभी किसी को क्लीन चिट नहीं दी गई है। इन सबके बीच तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता का नाम सामने आया है। बता दें कि के कविता सांसद भी हैं। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी में जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय(enforcement Directorate) ने के कविता के नाम का जिक्र किया है। गुरुग्राम के व्यापारी अमित अरोरा की गिरफ्तारी के बाद साउथ ग्रुप का नाम सामने आ रहा था। आरोप है कि साउथ ग्रुप(South Group) के जरिए आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं को 100 करोड़ की रिश्वत दी गई थी।

k kavitha

के कविता, तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी

साउथ ग्रुप का हुआ था जिक्र

बताया जा रहा है कि ईडी की जांच में यह जानकारी सामने आई कि आप नेताओं के जरिए विजय नायर ने 100 करोड़ की रकम साउथ ग्रुप से ली थी और उस ग्रुप में केसीआर की बेटी के कविता शामिल थीं। इसी तरह की जानकारी अमित अरोरा के बयान में थी।हालांकि के कविता का नाम सामने आने के बाद टीआरएस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।बीजेपी तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर के खिलाफ सीधी लड़ाई लड़ रही है, लिहाजा इसे सियासी तौर पर भी देखा जा रहा है। बता दें कि केसीआर ने हाल ही में अपनी पार्टी का नाम टीआरएस से बदलकर बीआरएस किया था।

End of Feed