दिल्ली में एक्साइज पॉलिसी को लेकर सोमवार (17 अक्टूबर, 2022) को भी बवाल और सियासत का दौर देखने को मिला। एक तरफ डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की पूछताछ का सामना कर रहे थे तो दूसरी ओर आप के विधायक, नेता और कार्यकर्ता उनके समर्थन में सड़क पर संग्राम छेड़ रहे थे।
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।
इस बीच, पार्टी के सीनियर नेता संजय सिंह को हिरासत में ले लिया गया। साथ ही कुछ और नेताओं को बस में जबरन भर कर पुलिस अपने साथ ले गई। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने सिंह को निषेधाज्ञा का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए सीबीआई मुख्यालय के बाहर हिरासत में लिया।
ज़ुल्मी जब-जब ज़ुल्म करेगा सत्ता के गलियारों सेचप्पा-चप्पा गूंज उठेगा इन्क़लाब के नारों से… t.co/2Mv1rQWoLR
— ANI (@ANI) Oct 17, 2022
8 दिसंबर को गुजरात के नतीजे आयेंगे। ये लोग तब तक मनीष को जेल में रखेंगे। ताकि मनीष गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए ना जा पायें। undefined
— ANI (@ANI) Oct 17, 2022
वहीं, दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, "जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया छूटेंगे।" उन्होंने इससे पहले एक अन्य ट्वीट में कहा- आठ दिसंबर, 2022 को गुजरात के नतीजे आएंगे। ये लोग तब तक मनीष को जेल में रखेंगे, ताकि वह गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए न जा पाएं।
हम तानाशाही के सामने कभी नहीं झुकेंगे।षड्यंत्रकारियों के ख़िलाफ़, ये आज़ादी की दूसरी लड़ाई है | LIVE t.co/if5yH0NGAH
— ANI (@ANI) Oct 17, 2022
उधर, पूछताछ से पहले सिसोदिया ने दावा किया था कि उनके खिलाफ मामला ‘‘फर्जी’’ है। सीबीआई दफ्तर जाने के क्रम में सिसोदिया दो जगह रुके। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह गिरफ्तारी से नहीं डरते हैं। वह बोले, ‘‘मैंने बापू को श्रद्धांजलि दी, जिनके खिलाफ भी फर्जी मामले दर्ज किए गए थे। भाजपा मुझे झूठे मामले में जेल भेजना चाहती है। मुझे गर्व है कि मैं इस देश के कुछ काम आऊंगा।’’
उन्होंने आगे दावा किया कि भाजपा गुजरात में आप की ‘‘लोकप्रियता’’ से घबरा गई है इसलिए उनसे पूछताछ और संभावित गिरफ्तारी की जा रही है। हर गुजराती अब जाग गया है और वहां हर कोई अच्छे स्कूलों, अस्पतालों, नौकरियों और बिजली के लिए प्रचार कर रहा है। दरअसल, सिसोदिया से अब खत्म हो चुकी आबकारी नीति 2021-22 के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में सीबीआई पूछताछ कर रही है।
