दिसंबर तक पूरा हो जाएगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे, सिर्फ दो घंटे का रह जाएगा सफर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 7, 2023, 06:03 PM IST

समूचे एक्सप्रेसवे के निर्माण में कई विशेष प्रावधान किए गए हैं, और इनमें गणेशपुर से देहरादून तक का मार्ग वन्यजीवों के लिए सुरक्षित किया गया है।

Delhi Dehradun Expressway: देश को इसी साल एक और बड़े एक्सप्रेस की सौगात मिलेगी। इस साल के अंत तक दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके पूरा हो जाने पर लोग दिल्ली से देहरादून सिर्फ दो घंटे में पहुंच सकेंगे। जबकि हरिद्वार 90 मिनट में पहुंचेंगे।

Express way

प्रतीकात्मक तस्वीर

छह लेन की दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण इस साल दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। यह एक्सप्रेसवे 212 किलोमीटर लंबा है और इसकी निर्माण लागत 12,000 करोड़ रुपए है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि छह लेन वाली दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे नई परियोजना का 60-70 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है।

End of Feed