BRICS Summit 2026: रंग-बिरंगी रोशनियों और पोस्टरों से सजी दिल्ली, ट्रैफिक के कड़े इंतजाम, रहें अलर्ट

BRICS नेताओं का यह उच्चस्तरीय शिखर सम्मेलन 11 से 13 सितंबर तक प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित होगा। इस साल सम्मेलन का आधिकारिक विषय “लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” तय किया गया है।

BRICS Summit 2026: राजधानी दिल्ली इस महीने होने जा रहे ऐतिहासिक BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए दिल्ली की प्रमुख सड़कों, चौराहों और धौला कुआं जैसे व्यस्त इलाकों को शानदार पोस्टरों, होर्डिंग्स और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। BRICS नेताओं का यह उच्चस्तरीय शिखर सम्मेलन 11 से 13 सितंबर तक प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित होगा। इस साल सम्मेलन का आधिकारिक विषय “लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” (Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability) तय किया गया है। इसमें सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष, वैश्विक प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे।

BRICS DELHI

दिल्ली में BRICS सम्मेलन

ट्रैफिक और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विदेशी मेहमानों और वीआईपी काफिलों की सुगम आवाजाही के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक रणनीति तैयार की है।

End of Feed