Arvind Kejirwal: दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामला में दिल्ली की अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 मई तक बढ़ा दी है। उधर सुप्रीम कोर्ट में बेल पर सुनवाई जारी है।
केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ी
ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal Bail: केजरीवाल को आज भी नहीं मिली राहत, जमानत पर अब SC सुनाएगा गुरुवार को फैसला
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए केजरीवाल की पेशी
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लिए विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने केजरीवाल की हिरासत 20 मई तक बढ़ा दी। इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के नेता की हिरासत समाप्त होने पर उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत में पेश किया गया था। न्यायाधीश ने सह-आरोपी चनप्रीत सिंह की न्यायिक हिरासत भी 20 मई तक बढ़ा दी।
सिसोदिया की हिरासत भी बढ़ी
इससे पहले दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने एक्साइज पॉलिसी मामले से जुड़े सीबीआई मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसौदिया की न्यायिक हिरासत 15 मई तक बढ़ा दी थी। अदालत ने मामले में आरोप तय करने पर आगे की बहस के लिए 15 मई की तारीख भी तय की है।
सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं
वहीं केजरीवाल की जमानत को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।दिल्ली आबकारी नीति मामले में केजरीवाल गत 21 मार्च से हिरासत में और तिहाड़ जेल में बंद हैं।
