IRCTC scam: जमानत पर तेजस्वी को कोर्ट ने दी फौरी राहत लेकिन आगे ये बातें ध्यान रखने को कहा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 12:22 PM IST

IRCTC scam case: आईआरसीटीसी घोटाले में जमानत पर चल रहे तेजस्वी यादव की जमानत खारिज करने के लिए सीबीआई ने कोर्ट में अपनी अर्जी दी है। सीबीआई ने अपनी अर्जी में कहा कि राजद नेता ने उसके अधिकारियों के बारे में जो बातें कही हैं, वे उन्हें डराने एवं धमकाने जैसा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईआरसीटीसी स्कैम केस में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कोर्ट में पेश हुए
  • तेजस्वी यादव की जमानत अर्जी खारिज करने के लिए सीबीआई ने कोर्ट में अर्जी दी है
  • कोर्ट ने कहा कि वह जमानत तो फिलहाल रद्द नहीं कर सकता लेकिन राजद नेता को हिदायत दी

Tejashwi Yadav : आईआरसीटीसी स्कैम (IRCTC scam) में मंगलवार को बिहार के डिप्टी सीएम एवं राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की कोर्ट में पेशी हुई। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा कि तेजस्वी यादव की जमानत खारिज करने की कोई ठोस वजह नहीं है। इसलिए वह उनकी जमानत खारिज नहीं कर सकता लेकिन कोर्ट ने हिदायत देते हुए राजद नेता से कहा कि सार्वजनिक जगहों पर अपनी बात रखते हुए वह जिम्मेदारी पूर्वक और काफी सोच-समझकर शब्दों का इस्तेमाल करें।

tejashwi yadav

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव।

कोर्ट बाद में सुनाएगा विस्तृत फैसला

कोर्ट ने कहा कि इस मामले में अभी वह कोई फैसला नहीं सुनाएगा। वह अपना आदेश सुरक्षित रख रहा है। इस पर विस्तृत आदेश वह बाद में जारी करेगा। अदालत ने तेजस्वी से सावधानी पूर्वक शब्दों का चयन करने के लिए कहा। कोर्ट में सुनवाई के दौरान तेजस्वी के वकीलों ने कहा कि उनके मुवक्किल (तेजस्वी) विपक्ष में हैं और सरकार की नीतियों एवं 'गलत कार्यों' पर सवाल उठाना उनका कर्तव्य है। केंद्र की मौजूदा सरकार सीबीआई एवं ईडी का गलत इस्तेमाल कर रही है। विपक्ष के सभी दलों का ऐसा ही मानना है।

End of Feed