दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसा: हाई कोर्ट ने जांच CBI को सौंपी, पुलिस और MCD से पूछा- बच्चों की मौत कैसे हुई?

हाई कोर्ट ने कहा कि हम वो सवाल उठा रहे हैं जो किसी के भी मन में आएगा। इसमें स्पष्ट चूक हैं, ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें कुछ भाईचारा शामिल है। अभी तक फाइलें जब्त नहीं की गई हैं, अधिकारियों से पूछताछ नहीं गई है।

Delhi Coaching Centre Deaths: दिल्ली के राजेंद्र नगर में कोचिंग संस्थान में हुई तीन छात्रों की मौत को लेकर आज दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने राजेंद्र नगर में तीन यूपीएससी अभ्यर्थियों की मौत की जांच सीबीआई को सौंप दी। अदालत ने घटना की गंभीरता और लोक सेवकों द्वारा भ्रष्टाचार में संभावित संलिप्तता का हवाला देते हुए यह फैसला लिया। इसी के साथ दिल्ली उच्च न्यायालय ने राजेंद्र नगर में अतिक्रमण, अनधिकृत निर्माण को हटाने का आदेश दिया।

Delhi coaching deaths

दिल्ली कोचिंग में छात्रों की मौत पर सुनवाई

याचिका में दिल्ली में यूपीएससी उम्मीदवारों की मौत की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति के गठन की मांग की गई है। कार्यवाही के दौरान एमसीडी कमिश्नर और दिल्ली पुलिस डीसीपी मौजूद थे। एक याचिकाकर्ता के वकील ने घटना में एक पुलिस चौकी की संलिप्तता को उजागर करते हुए आरोप लगाया कि इस स्थिति में दिल्ली पुलिस की मिलीभगत हो सकती है।

End of Feed