दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 6, 2025, 03:25 PM IST

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके धमकी दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

Rekha Gupta News: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके धमकी दी गई है। देर रात गाजियाबाद पुलिस को PCR कॉल करके धमकी दी गई थी। गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दी है। इस कॉलर का फोन बंद है और जांच जारी है।

Rekha gupta

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी

गाजियाबाद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके धमकी दी गई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को गुरुवार देर रात गाजियाबाद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके जान से मारने की धमकी दी गई। अधिकारियों के अनुसार, यह कॉल रात करीब 11 बजे आई, जिसके बाद गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस के बीच तुरंत जानकारी शेयर की गई।

End of Feed