'देश के खिलाफ रची जा रहीं अंतरराष्ट्रीय साजिशें...', कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर चलो आह्वान के बीच कई शहरों में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की खबरें सामने आईं। CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को विमान के भीतर हिरासत में लिए जाने का दावा किया गया है। इस बीच बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने देश-विरोधी तत्वों, आतंकवादी ताकतों और अंतरराष्ट्रीय साजिशों को देश के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया।

Delhi CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी ने आज जंतर-मंतर चलो का आह्वान किया है। हालांकि, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को विमान के भीतर ही हिरासत में लिया गया। वहीं, दिल्ली सहित कई शहरों से प्रदर्शनकारियों को डिटेन किया गया है।

kangana ranaut

जंतर-मंतर चलो से पहले CJP कार्यकर्ता हिरासत में, कंगना बोलीं- देश-विरोधी तत्व गंभीर चिंता। PTI

प्रदर्शन को लेकर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "देश-विरोधी तत्व, आतंकवादी ताकतें और अंतरराष्ट्रीय साजिशें इस समय हमारे देश के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई हैं। देश और उसके नागरिकों को परेशान करने के लिए किसी न किसी बहाने से तरह-तरह की साजिशें रची जा रही हैं।"

End of Feed