दिल्ली ब्लास्ट के बाद जम्मू-कश्मीर और UP में NIA की छापेमारी; बरामद हुए ये खतरनाक सामान

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली कार बम ब्लास्ट मामले में जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान आरोपी और संदिग्धों के ठिकानों से डिजिटल उपकरण और अन्य आपराधिक सामग्री बरामद हुई। इससे पहले हरियाणा के फर्रुखाबाद में भी प्रमुख आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी ली गई थी, जिसमें नकद, विदेशी मुद्रा और सोना बरामद हुआ।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली कार बम ब्लास्ट मामले में अपनी जांच के तहत सोमवार को जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आरोपी और संदिग्धों के ठिकानों से विभिन्न डिजिटल उपकरण और अन्य आपराधिक सामग्री बरामद की गई। जम्मू-कश्मीर के शोपियां, कुलगाम, पुलवामा और अवंतिपोरा जिलों में कुल आठ स्थानों और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक स्थान पर तलाशी ली गई।

nia news

एनआईए ने जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के कई ठिकानों पर छापेमारी की।(फोटो सोर्स: pti)

इससे पहले 26 और 27 नवंबर को NIA ने प्रमुख आरोपियों डॉ.मुझम्मिल शकील गनी और डॉ. शाहीन सईद के फर्रुखाबाद (हरियाणा) स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी परिसर और अन्य ठिकानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान बड़ी मात्रा में नकद, विदेशी मुद्रा, सोना और अन्य आपराधिक सामग्री बरामद हुई, जिन्हें बम धमाके की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए गहन जांच के लिए रखा गया है।

End of Feed