Shirtless Protests: दिल्ली पुलिस तीन आरोपियों के साथ शिमला से लौटी, स्थानीय पुलिस के साथ हुआ था 'विवाद'

AI Summit Shirtless Protests: शिमला में गिरफ्तारी के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस की टीम को स्थानीय पुलिस ने रोक लिया, जिससे प्रक्रियात्मक मुद्दों को लेकर लंबा गतिरोध हुआ।

दिल्ली पुलिस 'कमीज उताकर प्रदर्शन' (Shirtless Protests) करने के मामले में हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किए गए युवा कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को लेकर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी लेकर लौटी और कहा कि अंतरराज्यीय कार्रवाई में विधि-सम्मत प्रक्रिया का पालन किया गया।आरोपियों -सौरभ, सिद्धार्थ और अरबाज़- को बुधवार को शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट से गिरफ्तार किया गया।

shirtless protest

शर्टलेस प्रदर्शन मामला (फाइल फोटो)

यह कार्रवाई 20 फरवरी को भारत मंडपम में हुए प्रदर्शन के संबंध में दिल्ली में दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में की गई।पुलिस के अनुसार, इन गिरफ्तारियों के साथ मामले में अब तक पकड़े गए लोगों की संख्या 12 हो गई है।

End of Feed