AAP में आतिशी-सौरभ भारद्वाज का और बढ़ा का कद, बने मंत्री; पर क्या सिसोदिया-जैन की कमी कर पाएंगे पूरी?

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 9, 2023, 06:08 PM IST

Atishi Marlena and Saurabh Bharadwaj oath as Delhi ministers: आम आदमी पार्टी के दोनों नेताओं को नौ मार्च, 2023 को दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में मंत्री पद की शपथ दिलाई।

Atishi Marlena and Saurabh Bharadwaj oath as Delhi ministers: आम आदमी पार्टी (आप) के दों विधायकों - आतिशी (कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से) और सौरभ भारद्वाज (ग्रेटर कैलाश निर्वाचन क्षेत्र से और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी) - का कद और बढ़ गया है। गुरुवार (नौ मार्च, 2023) को ये दोनों मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के मंत्री बन गए। उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने दोनों को सीएम की मौजूदगी में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नवनियुक्त मंत्री आतिशी को देश की राजधानी दिल्ली में शिक्षा, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), ऊर्जा और पर्यटन मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है, जबकि भारद्वाज को स्वास्थ्य, जल के साथ उद्योग और शहरी विकास विभाग की कमान सौंपी गई है।

End of Feed