Railway News: कोयले ढुलाई की देरी से नहीं होगा बिजली संकट, ईस्ट वेस्ट फ्रेट कॉरिडोर हुआ कनेक्ट

  • Authored by: कुन्दन सिंह
  • Updated Jun 15, 2023, 09:21 PM IST

Indian Railway News: अब पूरब की तरफ से आने वाली मालगाड़ी या सीधे बिना किसी रूकावट के उत्तर और पश्चिम भारत के तरफ जा सकेगी जिससे सबसे ज्यादा फायदा कोयले की ढुलाई को लेकर होगा।

Indian Railway Freight Corridor: भारतीय रेलवे के फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के लिए एक बड़ी उपलब्धि का दिन है। गुरुवार को डीडीयू से सोननगर के बीच कनेक्ट होने के साथ ही ईस्ट वेस्ट रूट डायरेक्ट कनेक्ट हो गया। इस रूट पर दोनो लाइन पर मालगाड़ी चलने के साथ ही वेस्टर्न और ईस्टर्न कॉरिडोर की कनेक्टिविटी सीमलेस हो गई है।जब गर्मियों में कोयले की बढ़ी हुई मांग को पूरा करने में रेलवे अब पहले से दोगुनी स्पीड में ढुलाई कर पाने के हालात में होगा। गुरुवार को सोननगर के डगमग पुर से डीडीयू के बीच 27किलोमीटर लंबे रूट का कमीशन कर पहली ट्रेन चलाई गई।

Indian railway News

भारतीय रेलवे के फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के लिए एक बड़ी उपलब्धि का दिन है

End of Feed