देहरादून में Brigadier (Retd.) VK Joshi की हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए फायरिंग का शिकार

देहरादून के राजपुर पुलिस स्टेशन एरिया में रिटायर ब्रिगेडियर वीके जोशी (Brigadier (Retd.) VK Joshi) की गोली लगने से मौत हो गई है। यह गोली उन्हें तब लगी जब वो सुबह टहलने के लिए निकले थे। तभी दो गुटों के बीच चल रही फायरिंग की चपेट में वो आ गए और उनकी मौत हो गई।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सुबह-सुबह रिटायर ब्रिगेडियर वीके जोशी (Brigadier (Retd.) VK Joshi) की हत्या हो गई है। यह घटना देहरादून के के राजपुर पुलिस स्टेशन एरिया में हुई, जहां वे रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना जोहड़ी गांव स्थित तुला अपार्टमेंट्स के पास हुई। बताया जा रहा है कि दो वाहनों में सवार लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते फायरिंग में बदल गया। इसी दौरान चली एक गोली ब्रिगेडियर वीके जोशी को लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Retired Army Brigadier VK Joshi

सेवानिवृत्त सेना ब्रिगेडियर वी.के. जोशी की हत्या

दो गाड़ियों में सवार लोग चला रहे थे एक दूसरे पर गोली

घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह सुबह टहलने निकला था, तभी उसने अचानक गोलियों की आवाज सुनी। मौके पर पहुंचने पर वहां मौजूद लोगों ने बताया कि ब्रिगेडियर को गोली लगी है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, दो गाड़ियों में सवार लोग एक-दूसरे पर गोली चला रहे थे और उसी दौरान यह दुखद हादसा हुआ।

End of Feed