Dehradun Delhi Vande Bharat Express Inauguration: उत्तराखंड के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा देने जा रहे हैं। पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देहरादून से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि उत्तराखंड के लिए यह पहला वंदे भारत होगा। पीएमओ ने कहा कि विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ, यह विशेष रूप से राज्य की यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए आरामदायक यात्रा अनुभव के एक नए युग की शुरुआत करेगा। प्रधानमंत्री मोदी 25 मई को सुबह 11 बजे देहरादून से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।
Dehradun Delhi Vande Bharat Express Train: पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
पूरी तरह से स्वदेशी है Vande Bharat Express, कई सुविधाओं से लैस
ट्रेन को स्वदेशी रूप से निर्मित किया गया है और यह कवच तकनीक सहित उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस है। सार्वजनिक परिवहन के स्वच्छ साधन प्रदान करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, भारतीय रेलवे देश में रेल मार्ग को पूरी तरह से विद्युतीकृत करने की तलाश में है।
नए विद्युतीकृत रेल लाइन सेक्शन को भी करेंग समर्पित
प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड में नव विद्युतीकृत रेल लाइन सेक्शन को समर्पित भी करेंगे। इससे राज्य का पूरा रेल मार्ग 100 प्रतिशत विद्युतीकृत हो जाएगा। बयान में कहा गया है कि विद्युतीकृत खंडों पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन से चलने वाली ट्रेनों की गति में वृद्धि होगी और ढुलाई क्षमता में वृद्धि होगी।
